संपत्ति कुर्क किए जाने के पहले प्रशासन ने भूखंड पर नोटिस लगाया। इसके बाद मुनादी की गई। अंगद राय के खिलाफ भांवरकोल थाने में विभिन्न संगीन मामलों में 17, मुहम्मदाबाद में दो, नंदगंज में एक और शहर कोतवाली में तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा अब इसकी बेनामी संपत्तियों को चिन्हित कर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिहार में शराब के साथ पकड़ा गया था अंगद राय
- फोटो : सोशल मीडिया
माफिया मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर अंगद राय इन दिन बिहार के भभुआ जिला कारागार में बंद है। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भी हो चुकी है। गाजीपुर पुलिस द्वारा उसके ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। कुछ दिन पूर्व एक गवाह को धमकी देने और रंगदारी मांगने के मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।
पुलिस इसके बेनामी संपत्तियों का ब्यौरा जुटाने के साथ ही कार्रवाई के लिए चिह्निकरण शुरू कर दिया है। कुछ महीने पहले वह जमानत पर बाहर आया था। बीते तीन मार्च को अंगद, उसके भाई विश्वनाथ राय और करीमुद्दीनपुर के जोगा निवासी अमित राय पर प्रमोद गिरी ने गवाही न देने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
इस मामले में उसका भाई विश्वनाथ राय जेल में बंद है, जबकि अपराधी अमित फरार है। वहीं पुलिस की डर से अंगद बिहार भाग गया और बीते 13 मार्च को बिहार के भभुआ जनपद में शराब की तीन बोतल के साथ गिरफ्तार हो गया था।