फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जयमाल के स्टेज पर प्रेमी ने दुल्हन की मांग में डाला सिंदूर, देखता रह गया दूल्हा, जमकर हंगामा

Thu, 18 May 2023 09:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर जिले के एक गांव में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने ऐसी हरकत की जिसे लेकर अब वो जेल की हवा खा रहा है। युवक ने जयमाल के स्टेज पर बैठी दुल्हन के की मांग में सिंदूर भर दिया था। इस घटना के बाद दूल्हा पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया और बरात बैरंग लौट गई। 
विज्ञापन
दु्ल्हन की मांग में सिंदूर भरकर भाग रहा था युवक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजीपुर जिले में शादी समारोह के दौरान अजीब वाकया देखने को मिला। बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में सिरफिरे प्रेमी ने जयमाल के स्टेज पर बैठी दुल्हन की मांग में सिंदूर डाल दिया। इस दौरान दूल्हा देखता रह गया। अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ऐसा करने वाले युवक को दबोच लिया। जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


मामला एकतरफा प्यार का बताया जा रहा है। दूल्हा पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। घंटों पंचायत चली। दुल्हन के पिता ने हाथ-पैर जोड़े लेकिन दूल्हा पक्ष शादी के लिए राजी नहीं हुआ। ऐसे में दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष से खानपान और व्यवस्था में खर्च हुए रुपये को भी दंड लगाते हुए वसूल लिया। बरात बैरंग वापस लौट गई।

घटना मंगलवार रात की है। बुधवार को दुल्हन के पिता ने सिरफिरे युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी रामशीष उर्फ बुल्ला को उसके गांव से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। बिरनो थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात बरात आई थी। कन्या पक्ष के लोग बरातियों के स्वागत में लगे थे। सब कुछ बहुत ही अच्छी तरह से चल रहा था। महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: प्रेमिका से मिलने गए युवक की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंका मिला शव

एक दूसरे को वरमाला पहना चुके थे दूल्हा और दुल्हन

द्वारचार के बाद दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को वरमाला डाल चुके थे। फोटो सेशन चल रहा था। हर ओर खुशी थी। इसी दौरान स्टेज पर रामशीष उर्फ बुल्ला चढ़ा और दुल्हन की मांग को सिंदूर से भर दिया। डीजे पर थिरकते युवा, बरात के खाने-पीने से लेकर मिष्ठान की व्यवस्था में लगे हुए लोग और मंगलगीत गा रहीं महिलाएं सभी अवाक होकर स्टेज के पास पहुंच गई। इससे पहले की युवक भाग पाता घराती और बराती पक्ष के लोगों ने उसे दबोच लिया। आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की।

शादी की खुशी का माहौल अचानक हो-हल्ला, मारपीट और चीख-पुकार में बदल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अस्पताल भेजा और समझा-बुझाकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इधर, दुल्हा पक्ष के लोगों ने शादी से इन्कार कर दिया। रात भर हुई पंचायत के बाद भी कोई हल नहीं निकला। दूल्हा बिना दुल्हन ही घर वापस चला गया।
विज्ञापन

वहीं दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष से खानपान और व्यवस्था में खर्च हुए रुपए को भी दंड लगाते हुए वसूल लिया। पीड़िता की पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ना आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें