कुर्क की इन चारों भू-संपत्तियों का अनुमानित मूल्य 14 करोड़ 20 लाख रुपये है। एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि लगातार तीन महीने से मुख्तार अंसारी गैंग पर शिकंजा कसा जा रहा है। गैंग आईएसआई 191 के सक्रिय सदस्य गणेश दत्त मिश्रा की 14 करोड़ 20 लाख रुपये की चार भू- संपत्तियों को जब्त किया गया है। गैंग के अन्य सक्रिय सदस्यों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई लगातार होगी।
गाजीपुर: मुख्तार अंसारी के करीबी गणेश दत्त मिश्रा की 14.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में तीन माह में मुख्तार एवं सहयोगियों की 63 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। वहीं एसपी सिटी एवं एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में गठित टीम मुख्तार और गैंग के सक्रिय सदस्यों का ब्यौरा खंगाल रही है। जिससे अपराध द्वारा अर्जित किए गए बेनामी संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की जा सके। करीब दो वर्ष पूर्व रौजा स्थित श्रीराम कॉलोनी स्थित गणेश दत्त मिश्रा की छह मंजिला भवन को जिला प्रशासन ने ध्वस्त कराया था।
पढ़ें: BHU के पूर्व कुलपति, रजिस्ट्रार और डीन पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप, कोर्ट ने भेजा समन
वहीं करीब दो से तीन माह पूर्व ईडी का भी छापा पड़ा था। एक बार फिर जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई चर्चा में है। शासन के निर्देश पर मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी ही हुई है। एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि मुख्तार अंसारी का फाइनेंस एवं पैसे का काम गणेश दत्त मिश्रा ही देखता था।