गाजीपुर में मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति कुर्क
- फोटो : अमर उजाला
अब तक मुख्तार अंसारी की 60 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है, जबकि गिरोह से संबंधित लोगों की करीब 100 करोड़ की अवैध संपत्ति ध्वस्त की जा चुकी है। कुर्की के दौरान तहसीलदार अभिषेक राय, राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद थी।
सीओ सदर ओजस्वी चावला ने बताया कि जिलाधिकारी एमपी सिंह ने पुलिस की आख्या पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के तहत मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्ति कुर्क करने का निर्देश दिया था। इसके तहत कार्रवाई की गई है
बांदा जेल में बंद मऊ जिले के सदर से बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी पर आर्थिक चोट जारी है। वाराणसी जोन की पुलिस लगातार मुख्तार अंसारी और करीबियों की संपत्ति की जांच कराकर जब्ती कार्रवाई कर रही है।
गाजीपुर जिले में इससे पहले भी मुख्तार अंसारी और उसकी पत्नी समेत अन्य परिवारों के नाम से दर्ज करोड़ो की संपत्ति कुर्क की कार्रवाई की गई है। माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे प्रदेश सरकार के अभियान के तहत इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। गाजीपुर के अलावा मऊ जिले में भी मुख्तार के आर्थिक साम्राज्य पर चोट दी गई है।