गाजीपुर जिले के ताड़ीघाट गांव में मंगलवार को पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट एवं फायरिंग हुई थी। इस घटना में गोली बीरू यादव के सिर में जा लगी थी। उसे उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी ले जाया गया था। बुधवार की देर रात नौ बजे डॉक्टरों ने उसके सिर में फंसी गोली को बाहर निकाल दिया। अभी युवक बेहोशी की हालत में है।
घायल के साथ वाराणसी गए पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक 24 घंटे बाद ही कुछ कहा सकता है। इधर, घायल के भाई मनोज यादव द्वारा सात नामजद एवं तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते ही पुलिस सक्रिय हो गई। महकमे के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय पुलिस की टीम ने आरोपियों की धर-पकड़ के लिए जहां संभावित ठिकानों पर दबिश देनी शुरू कर दी।
वहीं अज्ञात आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास भी किया जा रहा है। वहीं कई घंटे की ऑपरेशन के बाद सिर से गोली निकलने की जानकारी होने के बाद परिजनों ने थोड़ी राहत की सांस जरूर ली है। युवक के होश में आने की प्रार्थना उनके द्वारा ईश्वर से की जा रही है।
साथ ही वाराणसी ट्रॉमा सेंटर गए परिवार के अन्य सदस्यों से परिजन घायल का हालचाल लेने में लगे रहे। सीओ जमानियां हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोरियों की तलाश में जुटी हुई है। वाराणसी में युवक का उपचार चल रहा है जिसकी पल-पल की रिपोर्ट ली जी रही है।