समाजवादी पार्टी कार्यालय समता भवन पर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते
- फोटो : सीसवाला निवासी युवा अजय फगेडिया
गाजीपुर। सपा की ओर से पार्टी कार्यालय समता भवन पर सोमवार को दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भामाशाह को दानवीर और कुशल योद्धा बताते हुए कहा कि उनका जीवन असीम त्याग, राष्ट्रभक्ति और निस्वार्थ दान का अद्वितीय उदाहरण है।
युद्ध के दौरान जब महाराणा प्रताप को धन का अभाव हो गया, युद्ध संचालित करने में दिक्कत पैदा होने लगी, उस वक्त भामाशाह जी ने अपनी पूरी व्यक्तिगत संपत्ति बिना किसी लालच के समर्पित कर दी थी।
उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी को देश के लिए शर्मनाक बताया। घटना की निष्पक्ष जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भाजपा सरकार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा की मांग किया।
इस मौके पर अभिषेक यादव, रामधारी यादव, सुशील जायसवाल, रविंद्र प्रताप यादव, अमित ठाकुर आदि मौजूद रहे।