फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: उत्पादन नहीं फिर भी आम निर्यात का हब बना भदौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर। क्षेत्र के भदौरा में भले ही आम का उत्पादन नहीं होता लेकिन आज वह पके आम के निर्यातक स्थल के रूप में उभर रहा है। यहां बाहर से कच्चा आम मंगाकर पकाने के बाद बेहतर पैकिंग के साथ विभिन्न बाजारों में भेजा जाता है। इसमें आम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विज्ञापन

स्थानीय व्यवसायियों के अनुसार यहां आम पकाकर सुरक्षित कैरेट में वाहनों के जरिये आपूर्ति की जा रही है। इसे लेकर सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलता है। भदौरा बस स्टैंड के पास स्थित गोदाम मुख्य बाजार के आधे दर्जन स्थानों पर बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, यूपी, मध्य प्रदेश से बड़े वाहनों में कई किस्म के कच्चे आम मंगाए जा रहे हैं, जहां इसे पक्के हुए फल के रूप में तैयार कर मजदूरों द्वारा कैरेट में पैकिंग की जाती है। फिर उसे आसपास के बाजारों गहमर, बारा, दिलदारनगर, जमानिया, रेवतीपुर व बिहार के चौसा, कोचस, बक्सर मार्केट में भेजा जाता है। अवधेश सिंह, इजाज, दानिश आदि आम व्यवसायियों ने बताया कि इन दिनों मलिहाबाद लखनऊ के दशहरी और बिहार के चौसा, बंगाल के लंगड़ा आम की धूम क्षेत्र के सभी मंडियों मे देखी जा सकती है। बीते 10 वर्षों से आम का कारोबार जारी है। इस साल बेहतर उत्पादन होने से आम की कीमतें काफी कम हैं।
विज्ञापन

थोक बाजार में आम का भाव-
आम की प्रजाति का नाम मूल्य क्विंटल में
दशहरी 2000-2500
लंगड़ा 2500-3000
कृष्णा भोग 3000-3200
आम्रपाली 2500-2800
मिट्ठुआ 1400-2000
सफेदा 2000-2500
चौसा 2500-3000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें