फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एक करोड़ से होगा महाहर धाम का पर्यटन विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के प्रसिद्ध महाहर धाम का पर्यटन विकास होगा। इसके तहत एक करोड़ से अधिक की लागत से यहां यात्री हाॅल, प्रसाद घर, श्रवण कुंड के पास सीढ़ी और परिसर में पाथवे का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था नामित कर दी गई है। जल्द ही धाम में निर्माण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर मरदह विकास खंड के सुलेमापुर देवकली गांव में सिद्धपीठ शिवस्थली महाहर धाम स्थित है। कहा जाता है कि इस धाम का निर्माण राजा दशरथ ने कराया था। यह महल दशरथ की गढ़ी के नाम से विख्यात है।
वेदों और पुराणों में वर्णित कथा के अनुसार श्रवण कुमार की यहीं पर राजा दशरथ के चलाए गए शब्दभेदी बाण से मृत्यु हुई थी। धाम के दक्षिण तरफ श्रवणडीह नाम का गांव भी विद्यमान है, जहां पहले से बनाया गया श्रवण कुमार का मंदिर मौजूद है। धाम परिसर में शिव मंदिर के अलावा भगवान हनुमान, भैरवजी, संत रविदास, भगवान ब्रह्मा की चार मुखी प्रतिमा, मां दुर्गा, राधा-कृष्ण, राम-लक्ष्मण-जानकी की प्रतिमा सहित कई देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही तेरहमुखी मुख्य शिवलिंग के साथ ही शिव-पार्वती की युगल मूर्ति भी अद्भुत और पूजनीय है। मंदिर के सामने उत्तर से दक्षिण दिशा में करीब एक किलोमीटर लंबा सरोवर है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि हजारों वर्ष पहले इस स्थान पर मां गंगा का प्रवाह था, जो अब पुरइन झील के रूप में रह गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें