फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कर्मी बताकर जानकारी मांगने वालों से रहें सतर्क, पहले देखें पहचान पत्र : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सरकारी अधिकारी या कर्मचारी बनकर लोगों से जानकारी और दस्तावेज लेने वाले फर्जी लोगों से सतर्क रहने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपदवासियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को सरकारी कर्मचारी मानने से पहले उसका विभागीय पहचान पत्र (आई-कार्ड) अवश्य देखें। बिना वैध परिचय पत्र के किसी को भी व्यक्तिगत जानकारी या दस्तावेज उपलब्ध न कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लेखपाल, राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) सहित सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के पास विभाग द्वारा जारी वैध पहचान पत्र होना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति बिना पहचान पत्र के स्वयं को सरकारी अधिकारी या कर्मचारी बताकर जानकारी मांगता है या किसी प्रकार का प्रलोभन देता है, तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित उपजिलाधिकारी, तहसील प्रशासन, पुलिस या जिला प्रशासन को दें। डीएम ने कहा कि यह सावधानी लोगों को संभावित धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की, ताकि जनपद में पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय प्रशासनिक व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें