फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से एड्स के प्रति किया जागरूक

Mon, 30 Nov 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार को राजकीय महिला महाविद्यालय के परिसर में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक में पांच टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

टीमों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं को एड्स के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर जिला क्षयरोग अधिकारी डा. केके वर्मा ने एड्स जैसे जानलेवा बीमारी के बारे में  छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक में शारीरिक शिक्षा विभाग प्रथम, संगीत विभाग द्वितीय और गृह विज्ञान की टीम को तृतीय स्थान मिला।

वहीं राष्ट्रीय सेवायोजन को चतुर्थ और रेंजर्स टीम को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ। महाविद्यालय की ओर से विजेता टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. केके तिवारी ने कहा कि नुक्कड़ नाटक में छात्राओं औरअध्यापकों का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन


मौके पर डा. अजय गोस्वामी, डा. दीप्ति सिंह, डा. वंदना सिंह, ममता गौतम,डा. अमित यादव, डा. अजय मिश्र, डॉ. डीपी सिन्हा, संजय सिंह यादव, डा. धीरेंद्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार वर्मा, नरेंद्र कुमार राय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रचार्य डा. केके तिवारी एवं संचालन जिला क्षयरोग अधिकारी डा. केके वर्मा ने किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें