फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बैरक छह ने सात को चार रनों से हराया

विज्ञापन
जिला कारागार में रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते कैदी। स्रोत- जेल प्रशासन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला कारागार में जीपीएल सीजन पांच के तहत किक्रेट मैच का आयोजन रविवार को प्ले-ग्राउंड पर हुआ। इसमें बैरक नंबर छह के खिलाड़ियों ने बैरक नंबर सात को चार रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। रस्साकशी में चार टीमों ने दो-दो राउंड जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

जिला कारागार के शिक्षक धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिला कारागार में जीपीएल पांच के क्रिकेट मैच का आयोजन चल रहा है। इसके तहत बैरक नंबर छह और बैरक नंबर सात के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैरक छह के खिलाड़ियों ने 59 रन बनाए। जवाब में बैरक नंबर सात की टीम 55 रन ही बना सकी। बैरक नंबर छह ने चार रन से मैच जीत लिया। इधर, रस्साकशी में आठ बैरकों ने हिस्सा लिया। सभी बैरकों से आठ-आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया। दोनों तरफ से रस्सा खींचने का खेल हुआ। तीन राउंड खेलने का मौका प्रत्येक टीम को दिया गया। इसमें चार टीमों ने दो-दो राउंड जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने कमेंटेटर और अभय मौर्या ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस मौके पर प्रभारी कारापाल राजेश यादव, उपकारपाल रविंद्र सिंह व अन्य कारागार के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें