फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेनाल्टी शूट आउट में बारा ने अटवा फतेहपुर को 5-3 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय गांव के इंटर कालेज के मैदान पर आजाद स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में 49वीं अंतर्राज्यीय स्व. गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय-भुल्लन राय मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता के तहत शनिवार को हुए मुकाबले में पेनाल्टी शूट आउट के जरिए बारा ने अटवा फतेहपुर को 5-3 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के आठवें मिनट में बारा के अफसार ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक उसने अपनी बढ़त को कायम रखा। मैच के 51वें मिनट में अटवा के इशाक ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। अटवा के आरिफ ने मैच के 55वें मिनट में गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 78वें मिनट में बारा के शहबाज ने गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। मैच समाप्त होने तक दोनों ही टीमें बराबरी पर रहीं। परिणाम निकलता न देख निर्णायक ने पेनाल्टी शूट आउट से निर्णय कराने का फैसला लिया। इसमें बारा ने अटवा को 5-3 से पराजित कर मुकाबला जीत लिया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान आदित्य नारायण राय, दिनेश, दुर्गा राय, प्रफुल्लचंद्र राय, प्रिंस, राजू, गोरख आदि मौजूद थे। मैच में निर्णायक बृजेश मिश्रा एवं उद्घोषक सुरेंद्रनाथ राय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें