फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में याद किए गए बापू और शास्त्री

Fri, 02 Oct 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के स्कूल, कालेजों में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कई स्थानों पर गोष्ठियां हुई तो कई स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रमों में
विज्ञापन


वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करने की अपील की। शाहफैज पब्लिक विद्यालय की ओर से राष्ट्र के दो महान विभूतियों महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री का जन्म दिन

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक डा. नदीम अदहमी ने गांधी और शास्त्री के राष्ट्र को स्वतंत्रत कराने में किए गए योगदान पर प्रकाश डाला। इसके बाद
विज्ञापन


विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ भारत पर आधारित एक सारगर्भित नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिणेतर  कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम लूदर्स कानवेंट बालिका इंटर कालेज की ओर से गांधी और शास्त्री

जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सिस्टर अल्फोंसा ने झंडोत्तोलन किया गया। इसके बाद सिस्टर मार्सिया ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती उतारी। विद्यालय के छात्राओं ने सर्वधर्म

प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, गौतम कुमार सिंह, मीरा आदि मौजूद रही। इसी क्रम में आदर्श इंटर कालेज की ओर से महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर

पर पारस नाथ सिंह, संजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। इसी क्रम एमजेआरपी स्कूल में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके छात्रों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्वामी

सहजानंद के छात्रों ने दोनों महापुरुषों की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इसी क्रम में यदुवंशी जनता शिक्षण संस्थान की ओर से दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई। जीसी पब्लिक स्कूल की ओर से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की

जयंती धूमधाम मनाई गई। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राधा रमण महाविद्यालय, श्री ब्रम्हदेव सुदेश्वरी इंटर कालेज और एमएच इंटर कालेज में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री
विज्ञापन

की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें