राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को जिले भर में समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर ही
देश की तरक्की की जा सकती है। कलेक्ट्रेट में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान सफाई अभियान पर जोर दिया गया। एडीएम मुरलीधर मिश्र ने गांधी जी के चित्र पर पुष्पाजलि अर्पित की। सीआरओ
विद्याशंकर सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विकास भवन में सीडीओ, पुलिस अधीक्षक समेत तहसील, ब्लाक, न्यायपंचायत स्तर पर आयोजित गांधी जयंती के मौके पर अधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस कमेटी की ओर से सिद्घेश्वर नगर
कालोनी स्थित कार्यालय में दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई। इससे पहले आमघाट पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्रीनगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर
रविकांत राय, अहमद जमाल जैदी, जनार्दन प्रसाद आदि मौजूद रहे। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष शफीक अहमद ने आमघाट में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर अवधेश शास्त्री, बटुक नरायण मिश्रा, रामनगीना पांडेय,
आशुतोष गुप्ता, अनुराग पांडेय, राशिद मौजूद रहे। सपा कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने समता भवन पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर संगीता यादव, अरुण कुमार
श्रीवास्तव, काशी नाथ वर्मा, नरेंद्र कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, सदानंद आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से शास्त्रीनगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस मौके पर अरुण श्रीवास्तव, डा. केपी श्रीवास्तव, अशोक, रमाशंकर लाल, पारस नाथ सिंह आदि मौजूद रहे। ज्वाइंट मेडिकल फोरम की ओर से गांधी और शास्त्री की जयंती समता पब्लिक स्कूल कालूपुर में मनाई गई। इस दौरान छात्र-
छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर जेएस राय, जेके यादव, राजेश सिंह, यूसी राय, कमलेश्वर राय आदि मौजूद रहे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक समिति की ओर से महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
की जयंती मनाई गई। न्यू अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज की ओर से तुलसी का पुल स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अर्जुन सेठ, सुरेश वर्मा, ओमप्रकाश, अरुण आदि मौजूद
रहे। पतंजलि योग समिति की ओर से दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई। इस मौके पर समर प्रताप सिंह, अनिता यादव, गोरखनाथ सिंह, हृदय नारायण यादव आदि मौजूद रहे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यकर्ताओं ने गांधी
जयंती को वादा निभाओ दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका दूबे, ओमप्रकाश यादव, विवेक सिंह, डा. दुर्गेश सिंह, प्रमोद उपाध्याय आदि मौजूद रहे। वेलफेयर क्लब की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व
प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पवन पांडेय, चंद्रिका प्रसाद, मनोज दूबे, अजय यादव आदि मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर
स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर निदेशक डा. ज्योत्सना, सरोज राय आदि ने गोष्ठी में विचार व्यक्त किया गया।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर गांधी जयंती मनाई। पूर्व विधायक अलका राय की अगुवाई में युसुफपुर रेलवे स्टेशन पर सफाई की गई। इस मौके पर प्रमोद राय, राजेश राय बागी,
कृपाशंकर राय, अनुप शर्मा, विनोद राय, मनीष आदि मौजूद थे। तहसील सभागार में विधिक सेवा समिति की ओर से गोष्ठी हुई। इसमें उपजिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा ने अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील की। युसूफपुर सहकारी सध
एंव क्रय विक्रय समिति में इफको निदेशक राजकुमार त्रिपाठी ने झंडारोहण किया। इस दौरान मिर्जा अश्फाक बेग, बृजभूषण सिंह, तेजू यादव, अजय उपस्थित रहे। शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य डा.
टीएन गुप्ता, डा. अरुण कुमार, रमेश चन्द्र मौजूद रहे। भदौरा संवाददाता के मुताबिक एक्सलेंट पब्लिक स्कूल में जयंती पर महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को याद किया गया। इस मौके पर रंजीत यादव, कैलाश प्रसाद, बब्लू उपाध्याय, अंकिता, अनुराग, डा. रविन्द्रनाथ आदि मौजूद रहे।