गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से बनारस-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसका ठहराव सिटी रेलवे स्टेशन पर किया गया है। रेलवे प्रशासन का दावा है कि गर्मी में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
गाड़ी संख्या 05048 बनारस-कोलकाता ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 14, 21 एवं 28 अप्रैल को बनारस से सुबह 10.45 बजे प्रस्थान कर औड़िहार 11.50 बजे, गाजीपुर सिटी दोपहर 12.40 बजे पहुंचकर आगे के लिए रवाना होगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05047 कोलकाता-बनारस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 15, 22 एवं 29 अप्रैल को कोलकाता से 08.25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुरेमनपुर से रात 12.07 बजे खुलकर गाजीपुर सिटी रात 02.02 बजे, औड़िहार रात 03.02 बजे पहुंचकर आगे के लिए रवाना होगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 20 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।