फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रंजिश में दो पक्षों में मारपीट और चाकूबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के पड़री गांव में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पड़री गांव निवासी बलवंत चौहान ने तहरीर पुलिस को बताया कि वह सुबह करीब 7 बजे शौच के लिए नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही तीन हमलावर रंजिश को लेकर उन्हें घेर लिए और मारने- पीटने लगे। हमलावरों ने जान से मारने की नियत से सिर और पीठ पर चाकू हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के कृष्णा चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह राजकोट में मजदूरी करते हैं और हाल ही में घर आए थे।
विज्ञापन

सुबह वह अपने चचेरे भाई बृजेंद्र चौहान के साथ नदी की ओर जा रहे थे, तभी बलवंत चौहान और उनके साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी विवाद के दौरान उनपर और उनके चचेरे भाई पर चाकू से हमला किया गया, जिसमें उन्हें सिर तथा हाथ में चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें