फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ बाबू पकड़ा गया

Tue, 31 Mar 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी से आई भ्रष्टाचार निवारण संगठन (विजिलेंस) की टीम ने मंगलवार की दोपहर में सिंचाई विभाग के नलकूप खंड प्रथम में छापा मारकर एक लिपिक को दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 आरोपी के खिलाफ सदर कोतवाली में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सिंचाई विभाग के नलकूप खंड प्रथम से 28 फरवरी 2015 को ट्यूबवेल आपरेटर के पद से सेवानिवृत्त हुए अंजनी राय ने बीते 26 मार्च को विजिलेंस वाराणसी को हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र दिया था।

उसका आरोप था कि जीपीएफ फंड का पैसे के लिए वह विभाग का चक्कर लगाकर थक चुके हैं। फंड  देने के नाम पर नलकूप खंड प्रथम का लिपिक और कर्मचारी नेता बालेंद्र त्रिपाठी उनसे रिश्वत के रूप में 5 हजार रुपये मांग रहा है।
विज्ञापन


इस शिकायत पर मंगलवार को वाराणसी विजिलेंस टीम के प्रभारी बृजेंद्र राय अपने सहयोगियों जीबी जोशी, ओमप्रकाश यादव, नरेंद्र सिंह तथा रामनगेश चौबे के साथ गाजीपुर पहुंचे।

विजिलेंस टीम के सदस्य डीएम नरेंद्र सिंह पटेल से अनुमति लेने के बाद शिकायकर्ता के साथ दोपहर में सिंचाई विभाग स्थित नलकूप खंड प्रथम में पहुंचे।

इसके बाद शिकायकर्ता केमिकल लगे पांच-पांच सौ के चार नोट (दो हजार रुपये) लेकर बाबू बालेंद्र त्रिपाठी के पास गया और उसे रिश्वत थमा दी। जैसे ही बाबू ने घूस की रकम पकड़ी, उसी समय विजिलेंस टीम के सदस्यों ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया।

इसके बाद पकड़े गए बाबू का हाथ धुलवाया गया तो उसका हाथ लाल हो गया। टीम के सदस्य बाबू को पकड़कर सदर कोतवाली लाए और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश दुबे का कहना था कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा  दर्ज कर लिया गया है। वहीं बाबू का कहना था कि उसे साजिशन फंसाया गया है। वहीं कार्रवाई की खबर लगने पर तमाम कर्मचारी नेता कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें