भारत रत्न डॉ. बीआर अंबेडकर की जयंती मंगलवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। विभिन्न स्थानाें पर आयोजित कार्यक्रमों में वक्ताओं ने उनके जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यों की चर्चा की। वक्ताओं ने कहाकि डॉ. अंबेडकर सामाजिक विसंगतियों को दूर करने के लिए लड़ते रहे।
शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से उनकी लंका स्थित उनकी मूर्ती पर फूल माला चढ़ाने के बाद आयोजित कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद एवं प्रदेश कमेटी के सदस्य डॉ. मारकण्डेय ने कहा कि उनको वर्ग विशेष का कहना ठीक नहीं है। आशुतोष गुप्त, राफेज्या, मंसूर आलम राईनी, मुहम्मद राशिद, शाहिद खांन, मुश्ताक अली आदि मौजूद रहे। कमेटी की ओर डॉ. अंबेडकर की जयंती रजदेपुर स्थित कैंप कार्यालय पर मनाई गई। रामभद्र पाठक, राकेश अग्रहरी, राशिद राईनी, विनोद बिंद आदि मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय पर उनकी जयंती पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी के अध्यक्षता में मनाई गई। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. व्यासमुनी राय ने कहा कि उन्होंने ने सामाजिक समरसता की लड़ाई तत्कालीन समाज की विसंगतियों को दूर करने के लिए लड़ी। विजय शंकर राय, अर्जुन सेठ, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अच्छेलाल गुप्त आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री सुनील सिंह ने किया।
अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति की ओर से लंका स्थित डा. अंबेडकर उद्यान में अंबेडकर जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि विरेंद्र कुमार ने कहा कि उन्होंने संविधान निर्माण कर समाज में समरसता स्थापित करने का काम किया। कांत किशोर कौशल, राकेश कुमार, ज्ञानेंद्र, डॉ. संतन कुमार, प्रो. सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे। इडियन यूथ फाउंडेशन के तत्वावधान में सरस्वती विहार कालोनी में उनकी जयंती मनाई गई। संयोजक अनुराग राय, आनंद कुशवाहा, विकास राणा, सुनील प्रजापति, श्रीराम कनौजिया आदि उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग एसोसिएशन की ओर से विभिन्न तहसीलों में डा. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। सदर तहसील के अरखपुर में बुद्ध वंदना के साथ झांकी निकाली गई। डॉ. जी सिंह कश्यप, बाबूलाल गौतम, हरिश्चंद्र राम, परमानंद गुप्त, देवानंद, गोविंदा उपस्थित रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष भैयालाल तिवारी की अध्यक्षता में ग्राम औरंगाबाद स्थित डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वक्ताओं ने उनकी जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला। रामजी तिवारी, गिरजा प्रसाद गुप्त, मोहनलाल, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। देवकली के पियरी में डा. अंबेडकर जयंती समारोह में सपा विस महासचिव देवनाथ कुशवाहा, ग्राम प्रधान मीरा कुशवाहा, कृपाशंकर कुशवाहा, लालजी मौर्य, राहुल आदि उपस्थित थे।
दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार डिल्ला गांव में डॉ. अंबेडकर के प्रतिमा पर रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने माल्यार्पण कर उनके जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। रामाश्रय चौहान, रामहित राम, गुलाब कुशवाहा, पतई गुप्ता, रीना, विरेेंद्र राम आदि मौजूद रहे। संचालन रामलखन मौर्य ने किया। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार आयोजित जयंती कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, भानूप्रताप सिंह, श्यामनारायण सिंह आदि उपस्थित रहे। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार बौद्ध विहार में मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर झांकी निकाली गई। वक्ताआें ने उनके काम का उल्लेख करते हुए उनसे सीख लेने का आह्वान किया। खाजेपुर और भरतपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सुब्बा राम के अलावा राणा यादव, श्यामसुंदर जायसवाल, नसीम अहमद आदि मौजूद रहे