फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कबड्डी प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को स्पर्धा-24 के अंतर्गत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में पांच टीम शामिल हुईं।इसमें बीए प्रथम वर्ष की टीम ने बीए तृतीय वर्ष की टीम को 32-26 के अंतर से पराजित किया। तीसरा स्थान बीएससी प्रथम वर्ष की टीम ने एमए प्रथम वर्ष की छात्राओं को हराकर प्राप्त किया।
विज्ञापन

वालीबॉल में पहला स्थान बीए की छात्राओं ने एमए की छात्राओं को हराकर प्राप्त किया। कैरम में आफरीन परवीन प्रथम, सिमरन श्रीवास्तव द्वितीय और तृतीय स्थान पर जुबैरिया रही । शतरंज मुकाबले में निशात फातिमा पहले, श्रुति कुशवाहा दूसरे और तीसरे स्थान पर खादिया परवीन रही। कबड्डी में सुजाता बिंद, अर्चिता मौर्य, श्वेता मौर्य, सुधा ठाकुर और हुजाफिया ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को जिताया। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सविता भारद्वाज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। निर्णायक डॉ. मनीष सोनकर, डॉ. उमाशंकर प्रसाद और डॉ. आनंद कुमार चौधरी रहे। चेस और कैरम में निर्णायक डॉ. संगीता मौर्य व डॉ. निरंजन यादव रहे। कार्यक्रम का संयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शंभूशरण प्रसाद ने किया। पूरे कार्यक्रम में महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. शिवकुमार, डॉ. विकास सिंह, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. एखलाक खान, डॉ. गजनफर, डॉ. नेहा सिंह, डॉ. राजेश यादव, डॉ. ओम शिवानी आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें