फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अब तक की प्रगति 20 प्रतिशत, एक महीने में कैसे पूरा होगा दिलदारनगर जंक्शन का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर जंक्शन के सर्वांगीण विकास के लिए उसका चयन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया गया है। मौजूदा कार्य प्रगति लगभग 20 प्रतिशत ही है। ऐसे में सवाल उठता है कि समयावधि 28 फरवरी तक कार्य कैसे पूरा हो पाएंगे।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल दिलदारनगर रेलवे जंक्शन पर 21.16 करोड़ की लागत से विकास कार्य होने वाले हैं। विकास कार्य के तहत कुल 16 विकास कार्य होने वाले हैं। कार्यदायी संस्था के रूप में गति शक्ति को विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
बीते वर्ष छह अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाई थी। उस वक्त छह महीने में विकास कार्यों को पूरा करने की घोषणा की गई थी। लेकिन, मौजूदा वक्त में केवल रेलवे स्टेशन की चहारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा है। अन्य विकास कार्यों का अभी तक श्री गणेश भी नहीं हुआ है। इसको लेकर रेल यात्रियों में निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें