फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयूष आईएएस, साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है पियूष

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आईसीएसई और आईएससी की परीक्षा में अपनी मेधा का डंका बजाने वाले कुछ होनहार भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने की हसरत रखते हैं। जबकि कुछ की चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करने की इच्छा है। इसके लिए उनकी ओर से पूरे मनोयोग से प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में दसवीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले सेंट जांस स्कूल के छात्र आयूष व्यवसायी अतुल दुबे एवं ममता के पुत्र है। वह आईएएस बनना चाहता है। उसका कहना है कि नियमित रूप से पठन-पाठन किया जाए तो कामयाबी मिलना तय है। इसी तरह बारहवीं में अव्वल आने वाले अनिल श्रीवास्तव एवं अलका के पुत्र पियूष श्रीवास्तव की साफ्टवेयर इंजीनियर बनने की तमन्ना है। इसी तरह दसवीं के अमृतांश राय एवं बारहवीं के सूर्यांश जायसवाल भी भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं। इसके अलावा ऋषभदेव सिंह साफ्टवेयर इंजीनियर एवं मुस्कान जायसवाल और अतिशा चिकित्सक बनकर गरीबों की सेवा करना चाहती हैं। इन सभी मेधावियों का कहना है कि उन्होंने समय सारिणी निर्धारित कर पढ़ाई की। सभी विषयों को बराबर तवज्जो देते हुए यह कामयाबी प्राप्त की। वह कहते हैं कि लक्ष्य तय कर अगर कार्य किया जाए तो सफलता खुद-ब-खुद कदम चूमेगी।
विज्ञापन

.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें