फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी : डॉ. गुलाब शंकर पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। संचारी रोगों की रोकथाम और जागरूकता को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सक डॉ. गुलाब शंकर पटेल ने ग्रामीण व नगर क्षेत्र से आए अभिभावकों को संबोधित करते हुए साफ-सफाई और स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन

डॉ. गुलाब शंकर पटेल ने कहा कि संचारी रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि मुख्यतः मच्छरों के प्रजनन से फैलते हैं, और इनसे बचाव के लिए साफ-सफाई अनिवार्य है। जलभराव वाले स्थान जैसे कूलर, पुराने टायर, गमले आदि को नियमित रूप से साफ करना चाहिए, जिससे मच्छरों को पनपने का मौका न मिले। उन्होंने कहा कि गलियों, सड़कों, घरों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ-साथ कूड़ेदानों को नियमित रूप से खाली करना जरूरी है, जिससे गंदगी और कीटाणु न फैले।
जल स्रोतों की स्वच्छता भी बेहद जरूरी है, जिससे पीने के पानी से संबंधित बीमारियों से बचा जा सके। चिकित्सक ने कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम में समुदाय की भागीदारी अहम है। इसके लिए जरूरी है कि हर व्यक्ति अपने घर और आसपास की सफाई में योगदान दें। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से स्कूलों और कॉलेजों में भी नियमित कैंप लगाकर बच्चों को मस्तिष्क ज्वर, डेंगू, मलेरिया जैसे वेक्टर जनित रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें