फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिकी तोड़ 70 हजार नकदी चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के जुनैदपुर मुहल्ला स्थित एक मकान के बाहर सोमवार को खड़ी बाइक की डिकी को तोड़कर उसमें रखे 70 हजार रुपये निकालने का प्रयास उस समय विफल हो गया जब दोनों चोरों से बाइक सवार भिड़ गया। दोनों चोर पकड़े जाने के डर से अपनी बाइक छोड़ फरार हो गए। पुलिस बाइक के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में तैनात सीमा सशस्त्र बल के आरक्षी राम सिंह कुशवाहा ने एसबीआई शाखा से 70 हजार रुपये निकाले। रुपये झोले में रख बाइक की डिकी में रखी। वह बाइक को घर के बाहर खड़ा कर मकान में गए। इसी दौरान बाइक से दो चोर पहुंचे और डिकी को तोड़ने का प्रयास करने लगे। इसे देखकर उनकी बहन ने शोर मचाना शुरू किया। राम सिंह कुशवाहा पहुंचे और चोरों से भिड़ गए। दोनों उनसे बचकर किसी तरह भाग निकले। कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही उचक्कों को चिन्हित कर दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें