गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव की घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है। आरोप है कि पोस्ट के जरिए जातीय टिप्पणी कर क्षेत्र में अफवाह फैलाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई।
करंडा थाना प्रभारी संतोष पाठक ने बताया कि, 15 अप्रैल को कटरिया गांव निवासी एक किशोरी का शव गंगा नदी के पास मिला था, जिसके संबंध में पहले से ही थाना करंडा में प्राथमिकी दर्ज है। इसी मामले को लेकर 26 अप्रैल को एक सोशल मीडिया अकाउंट से कथित तौर पर भ्रामक और असत्य तथ्यों के साथ पोस्ट साझा की गई। बताया कि पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।