गाजीपुर। फार्मर रजिस्ट्री में सहयोग न करने पर 32 पंचायत सहायकों के खिलाफ पंचायती राज विभाग की ओर से मंगलवार को कार्रवाई की गई। डीपीआरओ रमेशचंद उपाध्याय ने बताया कि सात ब्लाकों भांवरकोल, भदौरा, मुहम्मदाबाद, जमानिया, रेवतीपुर, बाराचवर व सैदपुर के 32 पंचायत सहायकों का एक दिन का मानदेय रोका गया है।