कपड़ा व्यवसायी को गोली मारकर घायल करने के मामले में तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद भी पुलिस अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
थाना क्षेत्र सक्कापुर गांव निवासी कपड़ा व्यवसायी राजू उर्फ सुनील वर्मा को दो अज्ञात बदमाशों ने पेट में बुधवार की शाम को गोली मारकर घायल कर दिया था। घायल राजू उर्फ सुनील के पिता तारकेश्वर वर्मा उर्फ मुन्नु की तहरीर पर पुलिस ने सक्कापुर गांव के पट्टीदार विजय वर्मा, आकाश वर्मा, गोविंदपुरकीरत गांव के अरुण वर्मा और एक अज्ञात के खिलाफ पुरानी रंजिश को लेकर गोली मारकर हत्या के प्रयास करने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने मातहतों मामले का खुलासा करने निर्देश दिया था लेकिन पुलिस अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। प्रभारी थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार निषाद ने बताया कि पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।