फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी के करीबी महेंद्र जायसवाल की संपत्ति कुर्क, भवन और भूमि को किया जब्त

Thu, 29 Oct 2020 10:12 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी महेंद्र जायसवाल का घर गुरुवार को कुर्क कर दिया गया। गैंगस्टर एक्ट में वांछित महेंद्र के खिलाफ गाजीपुर जिलाधिकारी एमपी सिंह के निर्देश पर सीओ सिटी ओजस्वी चावला के नेतृत्व में पुलिस फोर्स व पीएसी की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। महेंद्र के शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित मकान एवं जमीन के प्लाट को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


मुख्तार अंसारी पर शासन व प्रशासन का डंडा लगातार चल रहा है। मुख्तार के परिजन, करीबी, रिश्तेदार तथा गैंग से जुड़े लोगों की सूची जिला प्रशासन ने तैयार कर ली है। एक-एक कर कार्रवाई जारी है। पिछले छह महीने से चल रही कार्रवाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे अंसारी बंधु तथा उनके समर्थक भी चिंतित रहने लगे हैं। बहुतों ने जनपद, तो कुछ ने प्रदेश छोड़कर अन्यत्र शरण ली है।

इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को सायंकाल शहर कोतवाली क्षेत्र के गोड़ा देहाती में जिला एवं पुलिस प्रशासन ने मुनादी के बीच मुख्तार अंसारी के करीबी महेंद्र जायसवाल के दो मकानों को डुगडुबी पिटवाते हुए कुर्क करने की कार्रवाई की। साथ ही दोनों मकानों को सील कर दिया। सीओ सदर ओजस्वी चावला ने बताया कि मुख्तार अंसारी आईएस-191 गैंग का महेंद्र जायसवाल सक्रिय सदस्य है। यह गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के आदेश पर मुख्तार के करीबी दो लोगों की संपत्तियों को कुर्क किया गया है। देखा जाए तो जनपद में मुख्तार अंसारी से जुड़े और करीबीरियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई से जरायम की दुनिया से जुड़े लोगों एवं पूंजीपतियों में भय और दहशत बढ़ता जा रहा है। जिला प्रशासन कार्रवाई को लेकर पूरी तरह सख्त है।

अब तक दर्जनों शस्त्र लाइसेंस से लेकर करोड़ों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी जिला प्रशासन कर चुका है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार की शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के गोड़ा देहाती में स्थित आईएस-191 गैंग से जुड़े महेंद्र जायसवाल अब भी फरार चल रहे हैं। पुलिस टीम महेंद्र की गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से कई जनपदों में तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें