फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: शिवपुर में गाजीपुर पुलिस का छापा, गोली मारने से है मामले का संबंध

Thu, 29 Oct 2020 02:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पुलिस ने मारा छापा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के शिवपुर निवासी राकेश न्यायिक के घर गुरुवार की सुबह गाजीपुर जिले की पुलिस ने छापा मारा। पुलिस की ओर से बताया गया कि गाजीपुर के सादात क्षेत्र के दिलीपरायपट्टी निवासी जिला पंचायत सदस्य मारकंडे सिंह को बीते 26 अक्तूबर की रात गोली मारी गई थी।

विज्ञापन

प्रकरण को लेकर राकेश न्यायिक और दो अज्ञात के खिलाफ गाजीपुर जिले के सादात थाने में हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसी प्रकरण में राकेश न्यायिक की तलाश में छापा मारा गया है।


राकेश के घर में ताला लगा होने के कारण कोर्ट की नोटिस चस्पा कर पुलिस वापस लौट गई। गौरतलब है कि चर्चित हस्तियों के खिलाफ बयानबाजी को लेकर राकेश न्यायिक अक्सर चर्चाओं में रहते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें