फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फोन आते ही बैंक मित्र के खाते से कट गया 37500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। स्थानीय नगर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बैंक मित्र के मोबाइल पर फोन आते ही खाते से 37 हजार 500 कटने का मामला बृहस्पतिवार को प्रकाश में आया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित रोहित शर्मा ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि कुछ दिनों से अंजान नंबर से फोन आ रहा था। सुबह करीब 9.19 बजे एक नंबर से फोन आया। जैसे ही कॉल उठाया, उसी दौरान खाते से 37 हजार 500 रुपये कट गया। जबकि इस नंबर से कोई ऑनलाइन लेन- देन भी नहीं होता है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इधर पुलिस तहरीर के आधार पर छानबीन में जुटी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें