करंडा। मल्लहपुरा कटरिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास से जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होकर जा रहे दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात धर-दबोचा। तलाशी लेने पर दो तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुआ।
अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धरपकड़ के साथ विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ शातिर किस्म के अपराधी जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होकर बिहार भागने के फिराक में हैं और वह प्राथमिक विद्यालय के तरफ जा रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दिया। कुछ देर बाद दो व्यक्ति आते दिखाई पड़े, जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर धर- दबोचा। तलाशी लेने पर दो तमंचा और दो कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में एक शातिर ने अपना नाम बिहार प्रांत के कैमूर जनपद के रामगढ़ थाना स्थित बंदीपुर निवासी सुनील कुमार और दूसरे ने स्थानीय थाना के मल्लहपुरा गांव निवासी डब्बू चौधरी बताया। थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला ने बताया कि जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोनों शातिर बिहार निकलने के फिराक में थे। पूछताछ के बाद दोनों चालान कर दिया गया।