फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मोबाइल गेहूं क्रय केंद्र की हुई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मूल्य समर्थन योजना के तहत रबी विपणन वर्ष 2022-23 में गेहूं खरीद के लिए शासन की ओर से जिले में मोबाइल गेहूं क्रय केंद्र की व्यवस्था कराई गई है। इसके तहत क्रय केंद्र प्रभारी की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र के उचित दर विक्रेताओं एवं ग्राम प्रधानों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी रतन कुमार शुक्ला ने बताया कि जिस ग्राम में ट्रक लोड गेहूं क्रय की संभावना होगी वहां मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं की दुकानों में गेहूं क्रय किया जाएगा। वहीं से क्रय गेहूं भारतीय खाद्य निगम के डिपो पर प्रेषित करेंगे। क्रय केंद्र प्रभारी मोबाइल क्रय केंद्र के माध्यम से खरीद की तिथि से ग्राम प्रधान एवं संबंधित उचित दर विक्रेताओं को सूचित करेंगे। ग्राम प्रधान-उचित दर विक्रेेता गांव में स्थित किसानों को मोबाइल टीम के आने की सूचना पर गांव के सार्वजनिक स्थल यथा-पंचायत भवन, उचित दर विक्रेता की दुकान पर गेहूं क्रय संपादित करेगी। बताया कि किसान स्वयं जिला खाद्य विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक, पीसीएफ, पीसीयू एवं जिला प्रभारी यूपीएसएस तथा अपने क्षेत्र के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, विपणन निरीक्षक-गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। इसलिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी की ओर से एक विशेष दूरभाष नंबर 0548-2223080 की व्यवस्था की गई है। इस पर गेहूं विक्रय के लिए किसी भी समस्या के तत्काल निस्तारण के लिए कृषक की तरफ से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें