फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य की पुनरीक्षित प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण कार्य की पुनरीक्षित प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति को मिली मंजूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। मंत्रिपरिषद ने गाजीपुर में ताड़ीघाट-बारा कुम्हार चौसा मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-99) के सुदृ़ढ़ीकरण एवं मार्ग के दोनों ओर 1.50 मीटर चौड़ाई में पेव्ड शोल्डर के निर्माण कार्य की पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह मार्ग गाजीपुर में ताड़ीघाट से प्रारंभ होकर बारा होते हुए बिहार राज्य के बक्सर जिले को जोड़ता है। यह मार्ग बिहार राज्य को जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण राज्य मार्ग है। बिहार राज्य से कोर्स सैंड एवं झारखंड से कोयले के ट्रकों का आवागमन चौसा से गाजीपुर होते हुए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए इसी मार्ग से होता है।ृ
विज्ञापन

मार्ग की लागत 22875.18 लाख रुपये की मूल स्वीकृति प्रदान की गई थी। इस मार्ग के निर्माण कार्य में प्राइस ऐडजेस्टमेंट, अधिष्ठान व्यय, लेबर, सेस, मूल्य ह्रास निधि, अतिरिक्त मदों, यूटिलिटी शिफ्टिंग तथा जीएसटी की लागत में वृद्धि के कारण पुनरीक्षण की आवश्यकता हुई। प्रश्नगत मार्ग के निर्माण कार्य की प्रायोजना रचना एवं मूल्यांकन प्रभाग द्वारा पुनरीक्षित लागत 27158.13 लाख रुपये आंकलित करते हुए व्यय वित्त समिति की बैठक में इस शर्त के साथ अनुमोदित किया गया कि प्रश्नगत परियोजना की लागत 200 करोड़ रुपये से अधिक है। इसलिए मंत्रिपरिषद से अनुमोदन प्राप्त किया जाए। इस क्रम में मंत्रिपरिषद द्वारा प्रश्नगत मार्ग के सुदृ़ढ़ीकरण एवं मार्ग के दोनों ओर 1.50 मीटर चौड़ाई में पेव्ड शोल्डर का निर्माण (लंबाई 38.60 किमी) कार्य की व्यय वित्त समिति द्वारा अनुमोदित पुनरीक्षित लागत 27158.13 लाख रुपये के व्यय के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें