फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली से होने वाली गेहूं की खरीद के लिए 65 क्रय केंद्रों का अनुमोदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में पहली अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं की खरीद की तैयारी तेज हो गई है। विभिन्न संस्थाओं के 65 क्रय केंद्र अनुमोदित किए गए हैं। गेहूं की बिक्री के लिए किसानों की तरफ से पंजीकरण कराया जा रहा है। अब तक ढाई हजार से अधिक किसानों ने पंजीकरण करा लिया है। बीते वर्ष की तुलना में इस बार चालीस रुपये प्रति कुंतल अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले को गेहूं की खरीद का लक्ष्य शुक्रवार शाम तक प्राप्त नहीं हुआ था। बीते वर्ष भी खरीद का लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया था। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं के 58 क्रय केंद्रों से 78355.536 मीट्रिक टन की खरीद की गई थी। यह खरीद 17525 किसानों से हुई थी। जिले में इस बार एक लाख 84 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुआई की गई है। खरीद पहली अप्रैल से शुरू होगी जो 15 जून तक चलेगी। इस बार भी ई-पाप (इलेक्ट्रानिक प्वाइंट आफ पर्चेज) मशीन से क्रय किया जाएगा। आगामी खरीद के लिए विभिन्न संस्थाओं से प्रस्ताव मांगा गया था। अब तक 65 क्रय केंद्रों को अनुमोदित किया गया है। इनमें खाद्य विभाग के 17, पीसीएफ के 15, पीसीयू के 23, यूपीएसएस नौ तथा भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र है। पिछले वर्ष 1975 रुपये प्रति कुंतल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित था। इस बार 2015 रुपये प्रति कुंतल बीते वर्ष की तुलना में 40 रुपये ज्यादा निर्धारित किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान खरीद के लिए पंजीकरण करा चुके किसानों को गेहूं बिक्री के लिए पुन: पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं लेकिन उक्त पंजीकरण को संशोधन कर पुन: लाक कराना होगा। जिले में 297 गांठ पीपी बोरा उपलब्ध है।
कृषि विभाग से गेहूं की पैदावार का आंकलन मांगा गया है। किसान जल्द से जल्द पंजीकरण कराएं। आधार से खातों को लिंक कराकर बैंक में एनपीसीआई पर उसे अपडेट करा लें। ऐसे खाते जिनमें तीन माह से अधिक समय से लेनदेन नहीं हुआ हो उसमें जल्द कुछ लेनदेन कर लें। जरूरी है कि किसान के बैंक खाते में पिछले तीन महीने के दौरान लेनदेन हुआ हो- रतन कुमार शुक्ला, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें