फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पहले दिन 3.50 लाख बच्चों को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। पहले दिन 3.50 लाख बच्चों को दवा की खुराक दी गई। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथीखाना पर डीएम आर्यका अखौरी ने नौनिहाल को जिंदगी की दो बूंद पिलाकर व दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने की अपील की। साथ ही उन्होंने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथीखाना के प्रसव कक्ष, वार्ड, पैथोलॉजी कक्ष, ओपीडी, दवाखाना का निरीक्षण किया। दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते हुए उचित निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी से दो बूंद खुराक पिलाकर अपने बच्चों को बचा सकते हैं। अभियान देश में पहले से ही चल रहा है। हम लोग पोलियो की बीमारी को मात दे रहे हैं। बीमारी दोबारा पैर न पसारे, इसके लिए 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई जा रही है।
अभियान एक सप्ताह तक चलेगा। मेडिकल टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। किसी कारण कोई भी बच्चा छूट जाता है तो अभिभावक अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर पोलियो की खुराक पिला सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद में पल्स पोलियो अभियान के तहत 5.5 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

इसके लिए कुल 2009 बूथ बनाए गए हैं। रेवतीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमर कुमार ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने पोलियो बूथों का निरीक्षण किया। साथ ही उचित दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि 106 बूथों पर 18 हजार से अधिक पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि पल्स पोलिया अभियान के पहले दिन 3 लाख 52 हजार 288 बच्चों को खुलाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें