फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकार सीज करना लोकतंत्र विरोधी

Tue, 19 May 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका गाजीपुर के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दूसरे दिन भी विनय यात्रा निकाली। शहर के चीतनाथ घाट के पास से निकली यात्रा विभिन्न रास्तों से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची जहां जिलाधिकारी की तरफ से नियुक्त प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पूर्व एमएलसी प्रो. बाबूलाल बलवंत ने कहा कि वैधानिक ढंग से निर्वाचित नगर पालिकाध्यक्ष को पूर्वाग्रहयुक्त प्रताडि़त करने का प्रयास जिला प्रशासन की ओर से प्रदेश सरकार के निर्देश पर किया जा रहा है। यह पूरी तरह लोकतंत्र विरोधी है।

 पूर्व जिला संयोजक रामहित राम ने कहा कि अवैधानिक तरीके से प्रशासन ने अधिकार छीनने की कोशिश की है। यह नगर के नागरिकों के साथ विश्वासघात है। जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने आंदोलन को धार देने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता 20 मई को अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर अन्याय के विरुद्ध न्याय की लड़ाई में भागीदारी करें।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व विधायक उदयप्रताप सिंह, विजयशंकर राय, राजेश्वर सिंह, डा. मुकेश सिंह, महामंत्री सुनील सिंह, रामनरेश कुशवाहा, विरेन्द्र राय, कुंवर बहादुर सिंह, अमरेश गुप्ता, सरोज कुशवाहा, मंजू श्रीवास्तव, अशोक मौर्य, संजीव गुप्ता, रासबिहारी राय, प्रमोद राय, राजन प्रजापति आदि मौजूद थे। संचालन जिलामंत्री अनिल यादव ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें