फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सबने कहा चलो तालाब से तेल भर लाते हैं, टैंकर पलटने के कारण लगा मजमा

Mon, 07 Apr 2025 04:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

देखते ही देखते तालाब के चारों तरफ मेले जैसे मंजर दिखने लगा। गांव के लोग जुटे और कोल्ड ड्रिंक की बोतल, बॉल्टी और ड्रम में तालाब से सरसों तेल भरने में जुटे हुए दिखाई दिए। बता दें कि सरसों के तेल से भरा टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गया। कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। चालक फरार है।

 
विज्ञापन
तालाब में उतरे लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंदगंज थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव के पास वाराणसी - गोरखपुर हाइवे के किनारे सोमवार की भोर में सरसों के तेल से भरा एक टैंकर चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पलट गया। सरसों तेल सूखी पोखरी में जमा हो गया। ग्रामीण कोल्ड्रींग, पानी के बोतल, बाल्टी, डिब्बा और ड्रम तेल भरने लगे।

विज्ञापन


देखते ही देखते तालाब के चारों तरफ मेले जैसा मंजर दिखाई पड़ने लगा। संयोग रहा कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इधर टैंकर के पलटने के बाद चालक और खलासी फरार हो गए। कुंवरपुर गांव के पास अल सुबह वाराणसी से गोरखपुर चालक टैंकर में सरसों तेल लेकर जा रहा था।

अचानक चालक को झपकी आने से वाहन अनियंत्रित होकर हाइवे के किनारे पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें भरा हजारों लीटर सरसों का तेल पास की एक खाली पोखरी में जमा हो गया। हादसे के बाद चालक और खलासी घटनास्थल से भाग गए। आस-पास के लोग सुबह जब हाइवे पर टहलने गए तो देखा कि एक टैंकर सड़क के किनारे पलटा हुआ है और पास में पोखरी सरसों तेल भरा है।
विज्ञापन


इधर जानकारी मिलते ही आस-पास के गांवों में पहुंचे तो लोग अपना सारा काम छोड़ कर सरसों तेल लेने के लिए बाल्टी, डिब्बा, ड्रम सहित कोल्ड्रींग और पानी पीने के बोतल में तेल भरने लगे। देखते ही देखते तालाब के चारों तरफ हजारों लोगों की भीड़ लग गई।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग देर तक तेल भरते रहे। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। टैंकर के मालिक और चालक की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें