गाजीपुर। मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना की प्रक्रिया बीते एक सिंतबर से शुरू हो गई है। हमारी पंचायत पोर्टल से ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर निर्धारित की गई है। चयनित ग्राम पंचायतों को विकास के लिए प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है। इसके लिए नौ थीम निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक थीम के लिए अंक निर्धारित किए गए हैं। विशेष बात यह है कि हमारी पंचायत पोर्टल पर आवेदन व प्रश्नों का उत्तर देने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। पोर्टल पर 100 अंकों की प्रश्नावली होगी। आवेदन करने वाली ग्राम पंचायतों को सभी प्रश्नों का उत्तर देना होगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका सत्यापन किया जाएगा। डीएम की अध्यक्षता में गठित टीम सत्यापन का कार्य करेगी। जनपदस्तर पर जल्द ही टीम गठित होने वाली है। आवेदन की जांच निदेशक पंचायतीराज की ओर से गठित टीम करेगी। 45 से कम अंक पाने वाली ग्राम पंचायतों को चयन प्रक्रिया से दूर रखा जाएगा। शर्त यह भी है कि दो वर्ष से लगातार पुरस्कार पाने वाली ग्राम पंचायतें इससे दूर रहेंगी। जिले से पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया जाना तय है। एक ब्लाक से अधिकतम दो ग्राम पंचायतों का चयन होगा। इस संबंध में डीपीआरओ अंशुल मौर्या ने बताया कि हमारी पंचायत पोर्टल के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
थीमवार निर्धारित अंक
थीम अंक
गरीबी मुक्त गांव 10
स्वस्थ गांव 10
बाल मैत्री गांव 10
पर्याप्त जलयुक्त गांव 10
स्वच्छ व हरित गांव 10
आत्मनिर्भर गांव 10
सुरक्षित गांव 10
सुशासन वाला गांव 20
महिला हितैषी गांव 10
000000
नकद पुरस्कार की धनराशि
पुरस्कार धनराशि
प्रथम 35 लाख
द्वितीय 30 लाख
तृतीय 20 लाख
चतुर्थ 15 लाख
पंचम 10 लाख
पुरस्कार राशि से किए जाने वाले कार्य
गाजीपुर। सीएम पुरस्कार से मिलने वाली धनराशि से चयनित ग्राम पंचायतें सद्भाव लान, ग्रामीण बाजार, विज्ञान भवन, कामन फैसिलिटी सेंटर, ओपेन जिम, योगशाला, मिनी स्टेडियम, अंत्येष्टि स्थल, सार्वजनिक पुस्तकालय, गोदाम, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण करा सकती हैं।