फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में एक और कोरोना पाजिटिव मिला

विज्ञापन
मरदह थाना के नसीरुद्दीनपुर गांव में कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद गांव में सैनेटराइज करते फायर कर? - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर/मरदह। मरदह विकास खंड के नसीरुद्दीनपुर गांव निवासी एक और व्यक्ति सोमवार को कोरोना पाजिटिव मिला है। उसे तत्काल इलाज के लिए वाराणसी दीनदयाल हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। देखा जाए तो 72 घंटे के भीतर दूसरा व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिलने से चहुओर दहशत कायम हो गया है। डीएम के निर्देश पर पूरे गांव को सील कर दिया गया है। गांव में डीएम, एसपी, सीएमओ, जिला अग्निशमन अधिकारी समेत दर्जनों अफसर पहुंचे और गांव को दोपहर बाद से सैनिटाइज कराना शुरू कर दिया। इसके साथ ही ग्रामीणों को घरों में रहने को कहा गया है। पूरे गांव की बारी-बारी से थर्मल स्क्रीनिंग और सैंपलिंग की जाएगी। किसी व्यक्ति के अस्वस्थ मिलने पर उसे क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस की माने तो सोमवार को कोरोना संक्रमित मिला व्यक्ति अपने पुत्र के साथ कंटेनर में छिपकर बीते पांच मई 2020 को मुंबई से घर आया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने पिता-पुत्र को रेलवे जोनल ट्रेनिंग सेंटर में सात मई को क्वारंटीन कर दिया था। वहां से दोनों का सैंपल जांच के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज भेजा गया। सोमवार की सुबह पिता की रिपोर्ट पाजिटिव होने की पुष्टि की गई। इसके साथ ही जनपद में कुल मरीजों की संख्या आठ पहुंच गई। शुरूआती दिनों में तीन जमाती समेत छह कोरोना पाजिटिव मरीजों को एक-एक कर ठीक किया जा चुका है। वह वापस जनपद में आ चुके हैं। लेकिन वर्तमान में दो मरीजों को इलाज वाराणसी में चल रहा है।
उधर, नसीरूद्दीनपुर गांव में कोरोना पाजिटिव मरीज के मिलने के बाद पूरे गांव को पुलिस ने चारो तरफ से घेर लिया। गांव को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। लोगों को घेरों में रहने की चेतावनी दी गई। इसके बाद पूरे गांव में कर्फ्यू जैसा माहौल कायम हो गया। उधर, कोरोना पाजिटिव मरीज को वाराणसी भेजने के बाद डीएम ओमप्रकाश आर्य, पुलिस कप्तान डा. ओमप्रकाश सिंह, जिला अग्नि शमन अधिकारी अंकुश मित्तल, सीएमओ डा. जीसी मौर्य के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच गई। दोपहर से गांव को सैनिटाइज करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। देखा जाए तो जनपद में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने शुरुआती दिनों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाया। यही वजह रही कि पिछले 18 दिनों तक यहां एक भी नया मरीज नहीं मिला। प्रारंभ में मिले छह मरीजों को ठीक करने के बाद स्थिति सामान्य होने लगी थी। इसके बाद प्रशासन ने थोड़ी ढील दे दी। इसी बीच बीते शनिवार को 19वें दिन एक नया मरीज सामने आ गया। ऐसा प्रवासी मजदूरों के जनपद में तेजी से आने की वजह से हुआ है। पिछले एक पखवारे में तेलंगाना, महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात, सूरज आदि जगहों से मजदूरों का निरंतर आना शुरू हो गया था। बीते शनिवार को नंदगंज के खिजिरपुर गांव में एक युवक कोरोना पाजिटिव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें