फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन आज से

विज्ञापन
सादात के बापू इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर लगाया जा रहा कोरोना से बचाव का बैनर। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन जिले में मंगलवार से शुरू हो रहा है। कुल छह केंद्रों पर कापियों का मूल्यांकन होगा। कोरोना के प्रकोप को देखते हुए और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए हर केंद्र पर सैनिटाइजर, बाल्टी, पानी, साबुन की व्यवस्था की गई है। कोरोना से संबंधित पोस्टर एवं बैनर केंद्र पर लगा दिए गए हैं। इन व्यवस्थाओंके बीच मूल्यांकन का कार्य सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मूल्यांकन के पहले दिन सभी विषयों का मूल्यांकन न कराकर कुछ निश्चित विषयों का ही मूल्यांकन प्रारंभ किया जाएगा। पूर्व में जिले के सभी छह केंद्रों पर 68 हजार 404 कापियों का मूल्यांकन किया जा चुका है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने सभी केंद्र के उप नियंत्रकों को निर्देश भेजा है कि वह पूर्ण तैयारी के साथ मूल्यांकन कार्य समय से सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखनते हुए शुरू कराएं। मास्क एव सैनिटाइजर का प्रयोग करके ही परीक्षक अपनी-अपनी टेबुल पर उपस्थित हों। मूल्यांकन में परीक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है। मूल्यांकन के छह केंद्रों पर मंगलवार से जिन विषयों की कापियों का मूल्यांकन शुरू होगा उसका विवरण उप नियंत्रकों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के आधार पर इस प्रकार दिया जा रहा है। मूल्यांकन केंद्र अष्ट शहीद इटर कालेज मुहम्मदाबाद में हिंदी, नागरिक शास्त्र, गणित, भौतिक विज्ञान की कापियों का मूल्यांकन होगा। राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर में इंटर रसायन शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, चित्रकला, बापू इंटर कालेज सादात पर इंटरमीडिएट अंग्रेजी, जीव विज्ञान, भूगोल, इतिहास, टंकण हिंदी, टंकणअंग्रेजी, बैंकिंग तथा शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज स्थित केंद्र पर हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की कापी जांची जाएगी। राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर में हाईस्कूल गणित, गृहविज्ञान एवं शिवपूजन इंटर कालेज मलसा में अंग्रेजी, संस्कृत, कंप्यूटर, कृषि, उर्दू, टेलरिंग, वाणिज्य की कापियों का मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व में हो चुका है 68 हजार 404 कापियों का मूल्यांकन
गाजीपुर। जिले के सभी छह केंद्रों पर मिलाकर पूर्व में 68 हजार 404 कापियों का मूल्यांकन किया
जा चुका है। इसमेंमुहम्मदाबाद केंद्र पर 11 हजार 545 , राजकीय बालिका इंटर कालेज गाजीपुर स्थित केंद्र पर 13 हजार 33, राजकीय सिटी इंटर कालेज पर आठ हजार 475, मलसा स्थित केंद्र पर 10 हजार 829, बापू इंटर कालेज पर आठ हजार 158 और नंदगंज स्थित केंद्र पर 16 हजार 364 कापियों का मूल्यांकन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें