फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 61 मत पाकर अनिकेत यादव बने तहसील अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। जखनिया तहसील सभागार में मंगलवार को लेखपाल संघ के पदाधिकारी का चुनाव हुआ। तहसील अध्यक्ष के लिए दो लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें डा. अशोक कुमार यादव को 26 मत और अनिकेत यादव को 61 मत मिले। जबकि एक मत अवैध निकला है। अनिकेत यादव 61 मत पाकर विजयी घोषित हुए।
विज्ञापन

वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार, मंत्री आशुतोष पांडेय, उप मंत्री राज कपूर भारती, कोषाध्यक्ष अनुभव सिंह, लेखा निरीक्षक रमाशंकर निर्विरोध निर्वाचित हुए। जीते हुए पदाधिकारी को लेखपालों ने फूल माला पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि संगठन के मजबूती पर सभी लोग कार्य करेंगे। हर लेखपाल को अपना भाई समझे। संगठन मजबूत रहेगा तो लेखपाल मजबूत होगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष लालता प्रसाद यादव, अरुणेंद्र, उदय प्रताप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें