फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का पानी लगने से नाराज महिलाओं ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद हुए जलभराव की समस्या से त्रस्त महिलाओं ने बृहस्पतिवार को विशेश्वरगंज ओवरब्रिज पर जाम लगा दिया। इससे आवागमन ठप हो गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई लगातार बारिश से नगर के कई इलाकों में जलभराव हो गया था। रौजा इलाके में कई घरों में पानी घुस गया था। विकास भवन, मिश्रबाजार, पीरनगर, चंद्रशेखर नगर कालोनी, रौजा क्षेत्र के बरहनिया, रजदेपुर देहाती और टेढ़वा सहित अन्य इलाकों में जलभराव हो गया था। बारिश थमने के एक-दो दिन बाद नगर के अन्य इलाकों का पानी तो निकल गया, लेकिन रौजा क्षेत्र के टेढ़वा, बरहनिया सहित अन्य इलाकों में जलभराव बना रहा। इससे नाराज लोगों ने गत सोमवार को विशेश्वरगंज ओवरब्रिज पर जाम लगाया था। अधिकारियों ने शीघ्र पानी निकासी का भरोसा देकर मामला शांत कराया था। लेकिन, आज तक पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई। इससे नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों महिलाएं विशेश्वरगंज ओवरब्रिज पर पहुंच गईं और हो-हल्ला के बीच सुबह 11.30 बजे जाम लगा दिया। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सदर कोतवाल दीपेंद्र सिंह, यातायात प्रभारी अजय सिंह कसाना और रजदेपुर चौकी प्रभारी सुनील शर्मा महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा बुझाकर आधे घंटे बाद 12 बजे जाम समाप्त कराया। जाम की वजह से आवागमन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें