फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः पट्टीदारों से मारपीट में पिकअप चालक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम, मुआवजे की मांग

Sat, 05 Jun 2021 10:20 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर जिले के  बनईपुर गांव निवासी पिकअप चालक रामधनी राजभर (45) की बीते तीन जून को पट्टीदारों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।  मारपीट की घटना में रामधनी राजभर को सिर में गंभीर चोट आई थी। चार जून को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक गांव में मारपीट की एक घटना में घायल  युवक की मौत के बाद हंगामा हो गया। ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर  करीमुद्दीनपुर थाना के ढोढ़ाडीह मोड़ के पास मार्ग जाम कर दिया। साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा और उच्चाधिकारियों को बुलाने की जीद पर अड़ गए।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मुहम्मदाबाद एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस टीम भी पहुंच गई। सुबह साढ़े सात से लगा जाम अभी चल रहा है। इधर, मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिले के  बनईपुर गांव निवासी पिकअप चालक रामधनी राजभर (45) की बीते तीन जून को पट्टीदारों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे।

मारपीट की घटना में रामधनी राजभर को सिर में गंभीर चोट आई थी। परिजन उपचार के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान बीते चार जून को मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शु्क्रवार की देर शाम शव परिवार के सदस्यों को सुपुर्द कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग को जाम किए ग्रामीणों से बात करते एसडीएम राजेश गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
इधर, शव घर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने रात के समय अंतिम संस्कार करने के बजाए रोक लिया और सुबह साढ़े सात बजे ढोढ़ाडीह मोड़ के पास रखकर मुहम्मदाबाद-चितबड़ागांव मार्ग जाम कर दिया। पांच थानों की फोर्स के साथ पहुंचे मुहम्मदाबाद एसडीएम राजेश गुप्ता और सीओ समझाने-बुझाने में जुटे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें