फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट से नाराज युवक ने गंगा में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार/ खानपुर। सैदपुर कोतवाली के रामकरन सेतु पुल से युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुल पर रखे मोबाईल और बाइक के सहारे पहचानकर घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी। इधर इकलौते पुत्र के गंगा में छलांग लगाने पर परिवार के लोग रोते- बिलखते मौके पर पहुंच गए। देर शाम तक पुलिस स्थानीय गोताखोर की मदद से तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि पिता द्वारा फोन पर डांट देने से युवक नाराज हो गया था।
विज्ञापन

खानपुर थाना क्षेत्र के नईकोट बहदिया गांव निवासी संदीप विश्वकर्मा (20) मां पुष्पा विश्वकर्मा को दवा दिलाने के लिए बाइक से सैदपुर आया था। डॉक्टर के पास दिखाने के बाद वह मां को बाइक से लेकर ननिहाल डहरा पहुंचा। वहां उन्हें छोड़ने के बाद पुन: वापस आने की बात कहकर बाइक से निकल गया। रामकरन सेतु पर पहुंचकर उसने पुल की रेलिंग के पास बाइक खड़ी कर दी और मोबाईल- जूता रखकर किसी को आता न देख गंगा में छलांग लगा दिया। युवक के गंगा में कूदने की नजर जैसे राहगीरों एवं स्थानीय लोगों पर पड़ी। वह शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और गंगा के किनारे मौजूद नाविक भी युवक को बचाने के प्रयास में जुटे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इधर सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंगा में कूदे युवक की शिनाख्त उसके मोबाईल और बाइक से की। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी। इकलौत पुत्र द्वारा गंगा में छलांग लगाने की जानकारी होते ही मां पुष्पा और बहनों के बिलखने से सन्नाटा पसर गया। वहीं परिवार की सूचना पर मुम्बई से पिता लहजू विश्वकर्मा भी घर के लिए रवाना हो गए। सैदपुर कस्बा चौकी इंचार्ज देवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि छानबीन में पता चला कि किसी बात को लेकर पिता ने युवक को फोन पर डांट दिया था। इससे युवक नाराज था। इस संबंध में कोतवाल तेजबहादुर सिंह ने बताया कि स्थानीय गोताखोर और नाविकों के सहारे युवक की तलाश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें