बारा गांव स्थित मकान में रहने वाले दहशत में हैं। इन्होंने पुलिस से शिकायत कर रक्षा की गुहार लगाई है। आरोप है कि अराजकतत्व इनके घर में पत्थर फेंक रहे हैं और जब इनके घर जाकर शिकायत की तो जान से मारने की धमकी देते है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है।
गहमर कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव स्थित एक मकान पर पिछले कई दिनों से रात में अराजकत्वों द्वारा पत्थर फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार की देर शाम पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बारा गांव के रिठी मुहल्ला निवासी वाकार खां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी और अज्ञात अराजकत्वों द्वारा पिछले कई दिनों से घर पर ईंट पत्थर फेंका जा रहा है। 23 अप्रैल की रात नौ बजे ईंट फेंकते समय पकड़ने और उनके घर उलाहना देने जाने पर उन्हें परिजन उलटे ही जान से मारने की धमकी देते हुए गाली देने लगे। बाद में मारपीट करने लगे।
आस-पास के लोगों द्वारा बीच- बचाव करने पर किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुहम्मद दानिश खां, शहबाज खां, अली खां सहित एक के खिलाफ नामजद और कुछ अज्ञात पर मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।