फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अराजक तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा का फाउंडेशन तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के लौवाडीह गांव में शुक्रवार की रात अराजक तत्वों ने आंबेडकर पार्क में स्थापित डाॅ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

प्रतिमा नहीं टूटी लेकिन फाउंडेशन क्षतिग्रस्त हो गया और हिलने लगा। विकास कार्यों के लिए लगाए गए शिलापट्ट को अराजक तत्व उखाड़कर अपने साथ ले गए। इससे नाराज ग्रामीण लामबंद होकर शनिवार को अराजक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे मुहम्मदाबाद सीओ चोब सिंह ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
आंबेडकर प्रतिमा और फाउंडेशन के साथ छेड़छाड़ की सूचना आंबेडकर समिति के सदस्य सुमन राम ने डायल 112 पुलिस को दी। मुहम्मदाबाद सीओ चोब सिंह और थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और समझाने-बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की देर शाम शिलापट्ट में नाम को लेकर कहासुनी हुई थी। हिरासत में लिए गए युवक ने प्रतिमा तोड़ने की धमकी दी थी। करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि टूटे शिलापट्ट को लगवाया जा रहा है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें