फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तेज रफ्तार अनियंत्रित फॉर्च्यूनर से कुचलकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर कोतवाली क्षेत्र में औड़िहार बाजार के सामने गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पार करते समय एक वृद्धा को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने रौँद दिया। इससे वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों के रोने-बिलखने से मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। मृतका के पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

पटना निवासी पन्ना देवी (78) औड़िहार बाजार सामान लेने के लिए गई थीं। वह गाजीपुर-वाराणसी मुख्य मार्ग को पार कर रही थीं। इसी दौरान वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार सफेद फॉर्च्यूनर ने उन्हें चपेट में ले लिया। उसकी रफ्तार इतनी तेज थी कि जोरदार धमाका हुआ। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले वाहन उन्हें रौंदते हुए निकल गया। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और घायल वृद्धा को सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पुत्र नंदलाल निषाद ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी को चिह्नित करने में जुटी है। सैदपुर कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर वाहन को चिह्नित करने के साथ ही चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें