लठठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना में शुक्रवार को राजापुर गांव निवासी सार्थक राय ने तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाते हुए 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर देकर जानकारी दी कि राजापुर गांव में स्थित खेत में लगी चने की फसल को देखने के लिए गए थे। वहां करीब 19 की संख्या में लोग खेत में बोई गई चने की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। जब उन्हें खेत से बाहर निकल जाने को कहा तो आरोपी नाराज होकर गाली गलौज करने लगे।
विरोध करने पर गांव के ही मुकेश चौहान, सत्यम चौहान, छोटे लाल चौहान, प्रिंस चौहान, दीपक चौहान, आनंद चौहान, आशीष चौहान, शिवम चौहान, प्रमोद के साथ ही 10 अज्ञात लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।