फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: इंटरसिटी एक्सप्रेस से कटा पशु, 3 घंटे खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर/औड़िहार। वाराणसी-गोरखपुर रेल ट्रैक के माहपुर स्टेशन पर गोरखपुर से वाराणसी सिटी जा रही वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस से पशु टकरा गया। मवेशी का शव इंजन में फंसने के कारण उसमें खराबी आ गई।
विज्ञापन

इससे ट्रेन तीन घंटे तक वहीं खड़ी रही। इस दौरान वाराणसी-औड़िहार-मऊ रेल मार्ग पर एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा।
सादात रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 15111 वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस शनिवार को वाराणसी की ओर जा रही थी। सुबह 8:30 बजे के करीब माहपुर रेलवे स्टेशन के पास मुख्य रेल ट्रैक पर अचानक एक पशु आ गया। ट्रेन की चपेट में आकर मवेशी कट गया और मांस का मलबा इंजन में फंस गया। इससे इंजन का रिलीफ पाॅवर फेल हो गया। गॉर्ड और लोको पायलट ने इसकी खबर उच्चाधिकारियों को दी।
इसके बाद औड़िहार जंक्शन से दूसरा इंजन भेजा गया, जिससे जोड़कर इंटरसिटी एक्सप्रेस को 11:30 बजे के आसपास आगे के लिए रवाना किया। इस दौरान तीन घंटे तक यात्री परेशान रहे। मऊ से आने वाली ट्रेनें जगह-जगह रोक दी गईं। गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल को जाने वाली गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस व मऊ पैसेंजर ट्रेन देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें