फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता को कर्ण तो जज को होना चाहिए हरिश्चंद्र की तरह: जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में संपन्न हुआ। जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि अधिवक्ता को हमेशा कर्ण की तरह होना चाहिए और जज को हरिश्चंद्र की तरह। बार व बेंच एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। दोनों के बीच मधुर संबंध और समंजस्य होना जरूरी हैं। दोनों के समंजस्य से ही न्यायिक प्रक्रिया आसानी से चलती है।
विज्ञापन

जिला जज ने अध्यक्ष वीरेंद्र नाथ दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र राम, सचिव धर्मचंद्र यादव, कोषाध्यक्ष गणेश राम सहित सभी नव निर्वचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। वहीं, डीएम आर्यका अखौरी, प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश शक्ति सिंह, बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदस्य और पूर्व अध्यक्ष अरूण कुमार त्रिपाठी ने भी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया। इस मौके पर शासकीय अधिवक्ता बंशीधर कुशवाहा, भुनेश्वर, राजेश यादव, लव कुमार राय, परितोष तिवारी, मदन कुशवाहा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनिर्वाचित विरेंद्र नाथ दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें