फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुरानी पेंशन बहाली के साथ शिक्षकों ने उठाई पदोन्नति और स्थानांतरण की मांग

विज्ञापन
शहर के विशेश्वरगंज स्थित नगर संशाधन केंद्र में आयोजित उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के धरना - फोटो : credit
विज्ञापन
गाजीपुर। परिषदीय शिक्षकों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने के साथ ही प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों पर पदोन्नति और शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर संशाधन केंद्र में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकाें ने धरनादिया और मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। भेजे गए ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था स्वागतयोग्य है, लेकिन इसके अलावा भी शिक्षकों और उनके आश्रितों से जुड़ी कई समस्याएं लंबित हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि एक अप्रैल 2005 या उसके बाद नियुक्त शिक्षकों पर लागू नई पेंशन प्रणाली समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए। प्रदेश के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों को प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति दी जाए।
शिक्षकों ने मृतक बेसिक शिक्षकों के ऐसे आश्रितों को शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग की है, जो बीएड और टीईटी की योग्यता रखते हैं। प्रत्येक विद्यालय अथवा एक ही परिसर में संचालित विद्यालयों में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, सफाई कर्मचारी या चौकीदार की नियुक्ति करने की भी मांग की गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में अंतर्जनपदीय, अंतःजनपदीय और पारस्परिक स्थानांतरण के लिए आवेदन लेकर आगामी शीतकालीन अवकाश में प्रक्रिया पूरी कराने की मांग उठाई गई है। इसके साथ ही परिषदीय शिक्षकों को द्वितीय शनिवार और उपार्जित अवकाश की सुविधा देने की मांग की गई है।
विज्ञापन


धरना देने वालों में मुख्य रुप से जितेंद्र यादव, आनंद प्रकाश सिंह यादव, पवन कुमार, इसरार अहमद सिद्दकी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें